Saturday 24 January 2015

माँ सरस्वती (दोहे)



वसंत पंचमी पर माँ सरस्वती के चरणों में दो दोहे
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
वर दो माता शारदे, विद्या का दो दान |
ज्ञान बुद्धि से युक्त हों, मिटे समूल अज्ञान ||

श्वेत कमल आसन तेरा, धारे वीणा हाथ|
धवल वस्त्र धारण करे, ब्रह्मा जी का साथ ||

वसंत

वसंत पर एक सवैया 
~~~~~~~~~~~~~
देख सजी धरती धर चूनर खेत हुए सगरे अब पीले|


पीत भई पगड़ी सज के मन, देख लुभावत लोग सजीले|


झाँक रहे छिप चूनर ओट, सखी सजना दुइ नैन रसीले|


आय गए सज ठाठ दिखा,मन लेत लुभाय वसंत छबीले||



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Blogger Tips And Tricks|Latest Tips For Bloggers Free Backlinks