Thursday, 2 January 2020
हर दिन हिंदी
#हरदिनहिंदी
************
जो मेरे सपनों की भाषा है
जो मेरे अपनों की भाषा है।
जिसमें हँसी हूँ, जिसमें रोई हूँ,
जिस भाषा को गले लगा कर सोई हूँ।
जिस भाषा में माँ ने डाँटा है
जिसमें प्यार अमित बाँटा है।
जिसमें पहली बार लिखा था
मन में उठते भावों को,
हर पल ज़ुबान दे पाला जिसने
कच्चे-पक्के अनुरागों को ।
जो हर साँस साँस में बसती है,
जो सीने में दिल के साथ धड़कती है....
एक दिवस में कैसे बाँधू भला
अपने सपनों को
अपने अपनों को
मन के उद्गारों को
दुख-सुख के भावों को
खुशी के अतिरेक को
व्यथा के वेग को....
सुबह से सोच रही हूँ
कैसे कहूँ
मातृ सम भाषा के लिए
मात्र एक दिन के लिए
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
आओ हर दिन को हिंदी दिवस मनाएँ💐
************
जो मेरे सपनों की भाषा है
जो मेरे अपनों की भाषा है।
जिसमें हँसी हूँ, जिसमें रोई हूँ,
जिस भाषा को गले लगा कर सोई हूँ।
जिस भाषा में माँ ने डाँटा है
जिसमें प्यार अमित बाँटा है।
जिसमें पहली बार लिखा था
मन में उठते भावों को,
हर पल ज़ुबान दे पाला जिसने
कच्चे-पक्के अनुरागों को ।
जो हर साँस साँस में बसती है,
जो सीने में दिल के साथ धड़कती है....
एक दिवस में कैसे बाँधू भला
अपने सपनों को
अपने अपनों को
मन के उद्गारों को
दुख-सुख के भावों को
खुशी के अतिरेक को
व्यथा के वेग को....
सुबह से सोच रही हूँ
कैसे कहूँ
मातृ सम भाषा के लिए
मात्र एक दिन के लिए
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
आओ हर दिन को हिंदी दिवस मनाएँ💐
मूर्तिकार
मूर्तिकार फिर बेक़रार है
मूर्तियों में फिर तक़रार है
फिर पूछ रही हैं मूँह फुला
बता मूर्तिकार!
हममें से किससे तुझे अधिक प्यार है ?
सोच में है संगतराश
आखिर दे इन्हें क्या जवाब?
सभी को तो तराशा है उसने
आत्मा की गहराई से
सभी को दिए हैं
रंग-रूप-आकार!
हर मूर्ति में धड़कते हैं
उसके प्राण
फिर कैसे किसी एक की ओर कर इशारा
बताए उसे वो अपना प्यारा
सोच रहा है बार-बार
अपनी कृतियों को तकता ...मूर्तिकार
मूर्तियों में फिर तक़रार है
फिर पूछ रही हैं मूँह फुला
बता मूर्तिकार!
हममें से किससे तुझे अधिक प्यार है ?
सोच में है संगतराश
आखिर दे इन्हें क्या जवाब?
सभी को तो तराशा है उसने
आत्मा की गहराई से
सभी को दिए हैं
रंग-रूप-आकार!
हर मूर्ति में धड़कते हैं
उसके प्राण
फिर कैसे किसी एक की ओर कर इशारा
बताए उसे वो अपना प्यारा
सोच रहा है बार-बार
अपनी कृतियों को तकता ...मूर्तिकार
Subscribe to:
Posts (Atom)





