Showing posts with label #कौन_सा_पथ. Show all posts
Showing posts with label #कौन_सा_पथ. Show all posts

Thursday, 19 September 2024

कौन -सा पथ मैं चुनूँ

 


कौन -सा पथ मैं चुनूँ
है कुहासा हर तरफ़, हर राह है बाधा भरी,
कुछ दूरी पर हर ओर ही, दीवार-सी मानो खड़ी |
साफ़ जब मंजिल नहीं तो, किस तरफ आगे बढूँ ?
कौन-सा पथ मैं चुनूँ?

मेरे होने का यहाँ, कारण कोई बतलाए तो ,
अस्तित्व को मेरे कोई, अभिप्राय तो मिल जाए जो,
उत्तर मेरे इन प्रश्नों के, प्राप्त जिससे कर सकूँ
कौन-सा पथ मैं चुनूँ?

गतिहीनता बेड़ी बनी, पाँव है मेरे पड़ी,
द्वंद्व का है शोर मन में, संशय में प्रज्ञा जड़ी|
थाम लो उँगली प्रभु, भव-सिन्धु से मैं भी तरूँ,
तेरी ओर लेकर जाए जो, बस वही पथ मैं चुनूँ |
~~~~~~~~~~~~~
शालिनी रस्तौगी
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Blogger Tips And Tricks|Latest Tips For Bloggers Free Backlinks