Showing posts with label #body_shaming. Show all posts
Showing posts with label #body_shaming. Show all posts

Wednesday, 2 June 2021

सौन्दर्य प्रतिमान


शायद सम्पूर्ण हो तुम 

ईश्वर ने तुम्हें ही तो बनाया है 

पूरा का पूरा 

बाकी सब में छोड़ दी हैं कमियाँ

इसीलिए 

सौन्दर्य के मानक बताने का 

दूसरों की कमियाँ गिनवाने का 

मिला है अधिकार तुम्हें 

पूरा का पूरा .....

तभी तो 

सौन्दर्य नापने को

पैमाना लिए चलते हो अपनी आँखों में 

ईश्वर 

जो कोई खरा न उतरे इन मानकों पर 

उसकी सरेआम बेइज्ज़ती का 

मिल जाता है अधिकार तुम्हें 

पूरा का पूरा

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Blogger Tips And Tricks|Latest Tips For Bloggers Free Backlinks